गोपालगंज, दिसम्बर 8 -- थावे, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोहरपट्टी गांव के एक युवक को बीते शुक्रवार को आपसी विवाद में मारपीट कर घायल करने तथा उसकी जेब से तीन हजार रुपए छीन लिए गए। इस घटना को लेकर प्यारेपुर टोला लोहरपट्टी के खालिद असलम ने सोमवार को थाने में लिखित आवेदन देकर चार लोगों पर आरोप लगाया है।प्राथमिकी में खालिद असलम ने बताया कि वे हजियापुर में रहकर पढ़ाई करते हैं। वे शुक्रवार की शाम घर से हजियापुर जाने के लिए बाइक से निकले थे। जैसे ही लोहरपट्टी सोकन मोड़ के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे पान उर्फ आरिफ सहित अन्य लोगों ने उनकी बाइक रोक ली और मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी जेब से तीन हजार रुपए भी छीन लिए। घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। मारपीट का कारण मेला में झूला पर चढ़ने को लेक...