गोपालगंज, फरवरी 24 -- थावे। स्थानीय पुलिस ने सोमवार की देर शाम थावे बाजार से एक युवक को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिया गया युवक कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामूसा वार्ड संख्या छह निवासी मोनू कुमार है। पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए उसके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...