गोपालगंज, दिसम्बर 14 -- थावे। स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार की देर शाम छापेमारी कर मारपीट के एक मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी राजकिशोर पंडित के रूप में हुई है। छापेमारी अभियान में प्रशिक्षु एसआई अवधेश कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...