गोपालगंज, जनवरी 24 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की दोपहर बाद विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमाओं का गाजे-बाजे के साथ तालाबों व जलाशयों में विसर्जन किया गया। विसर्जन को लेकर घाटों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती की गई थी। थावे पोखरा, इटवा पुल एवं इटवा धाम में भक्ति गीतों पर झूमते छात्र-छात्राओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए प्रतिमा विसर्जन किया। विद्यालयों के साथ-साथ टोले-मुहल्लों व कस्बों में स्थापित प्रतिमाओं को होली गीतों और जयकारों के बीच तालाबों तक ले जाया गया। बीडीओ अजय प्रकाश राय व थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था रही। थानाध्यक्ष ने निर्धारित तिथि पर विसर्जन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.