गोपालगंज, दिसम्बर 6 -- थावे, एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के रिखई टोला गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर दो लाख रुपए से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। घटना की जानकारी पीड़ित के भाई अब्दुल सत्तार ने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा के नेतृत्व में डायल-112 की टीम और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। बताया जाता है कि गृहस्वामी मोहम्मद शाहबुद्दीन विदेश में रहते हैं। जबकि उनका परिवार बच्चों की पढ़ाई के लिए सीवान शहर में रहता है। घर लंबे समय से बंद होने का फायदा उठाते हुए चोरों ने ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने, कपड़े, बर्तन और नकद समेत करीब दो लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन देने के...