गोपालगंज, फरवरी 19 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के एकडेरवा हनुमान चौक स्थित ओम साई फर्नीचर दुकान में 8 फरवरी को हुई करीब चार लाख रुपए की चोरी के मामले का अब तक उद्भेदन नहीं होने पर गुरुवार को दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ित दुकानदार सुजीत कुमार ने बताया कि थाने में दो नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज है, फिर भी पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी। चोर दुकान का ताला तोड़कर मशीन रंदा, राउटर, ड्रिल, कटर, ग्राइंडर सहित करीब साढ़े तीन लाख की मशीनें और 40 हजार रुपए नगद ले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली, लेकिन सुराग नहीं मिला। दुकानदार ने नामजद आरोपियों से जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत भी की है। पूर्व मुखिया शंभु पासवान ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्ता...