गोपालगंज, फरवरी 3 -- थावे। स्थानीय पुलिस ने सोमवार की देर रात धतीवना मोड़ और थावे जंगल के समीप से तीन युवकों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक थाना क्षेत्र के गवंदरी फकीरना निवासी समशेर खान, रिखई टोला निवासी विजय कुमार प्रसाद तथा मीरगंज थाना क्षेत्र के मटिहनिया गांव निवासी अंकित कुमार हैं। पुलिस के अनुसार तीनों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...