गोपालगंज, जनवरी 6 -- थावे, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोनियार गांव में सोमवार की रात जमीन विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों एक गरीब परिवार की आवासीय झोपड़ी में आग लगा दी। आगजनी की इस घटना में झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवार के अनुसार झोपड़ी गोनियार गांव निवासी मुनाराम की थी, जिसमें उनका पूरा परिवार वर्षों से रह रहा था। पीड़िता सुशीला देवी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने सोमवार को दिन में पहले झोपड़ी को उजाड़ दिया और फिर रात में उसमें आग लगा दी। इस घटना में बर्तन, चूल्हा, बिछावन, अनाज, कपड़े सहित हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस दो बार मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय स्थिति को लेकर कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.