गोपालगंज, फरवरी 18 -- थावे,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बस पड़ाव के समीप मुखीराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पीछे तथा गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 के किनारे स्थित ऑटो मोबाइल्स दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने मंगलवार की देर रात हजारों रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली। बताया जाता है कि बेदु टोला गांव निवासी दुकानदार रामाशीष शर्मा मंगलवार की देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर के दोनों ताले काट दिए गए हैं और शटर आधा खुला हुआ है। अंदर प्रवेश करने पर पता चला कि गल्ला तोड़कर लगभग छह हजार रुपए नगद तथा एक पेटी मोबिल सहित अन्य सामान चोरी हुई है। पीड़ित दुकानदार ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। ...