गोपालगंज, जनवरी 27 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। थावे दुर्गा मंदिर से विगत 17- 18 दिसंबर की रात चोरी गए आभूषणों के साथ पुलिस ने चार चोरों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोरों में नगर थाना क्षेत्र के अरार गांव निवासी गुलाब साईं का पुत्र शरीफ साईं उर्फ शरीफ आलम, उसका भाई चांद आलम, एक महिला तथा सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव निवासी अख्तर अली का पुत्र एजाज अली शामिल हैं। आरोपितों के पास से पुलिस ने माता रानी का चांदी का हार, सोने के नेकलेस का आधा भाग, सोने के मुकुट का हिस्सा एवं छतरी बरामद की है। पूछताछ के बाद मंगलवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मंगलवार को थावे दुर्गा मंदिर परिसर में एसपी विनय तिवारी ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना के बाद से एसआईटी की टीम लगातार आरोपि...