गोपालगंज, जनवरी 6 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के सभागार में मंगलवार को श्री मां थावे दुर्गा मंदिर न्यास समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता डीएम पवन कुमार सिन्हा ने की। बैठक में मंदिर से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य रूप से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली व आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण पर निर्णय लिए गए। मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों के विषय में समीक्षा की गई। कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को निष्कासित करने आौर उनके स्थान पर नये कर्मचारियों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पुराने एवं कार्यरत कर्मियों के मानदेय में वृद्धि की गई। इसके अतिरिक्त कर्मियों को वर्ष में दो बार पोशाक उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया। ------- सुरक्षा को लेकर लिए गए कई निर्णय मंदिर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.