गोपालगंज, अक्टूबर 7 -- थावे। थावे पुलिस ने रविवार देर शाम बस पड़ाव से बाइक चोरी कर भाग रहे एक युवक को बंजारी बायपास के पास गिरफ्तार कर लिया। बेदुटोला गांव के मनीष कुमार ने प्राथमिकी में बताया कि रविवार शाम चार बजे बस पड़ाव के पास बाइक लगाकर एक पान की दुकान में चले गए। शाम पांच बजे देखा कि एक युवक बाइक लेकर भाग रहा है। मनीष कुमार ने उसका पीछा किया और डायल 112 को सूचना दी। भागते समय युवक संतुलन खो बैठा और बंजारी बाईपास पर गिर पड़ा। डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक को बाइक सहित पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव निवासी जुबैद आलम के रूप में की। थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कबिल...