गोपालगंज, मई 18 -- थावे। गोपालगंज-मीरगंज एनएच 531 पर थाने के सामने शनिवार की देर शाम वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 वाहन चालकों से कुल Rs.20,500 का जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने बताया कि जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाणपत्र की कमी और बीमा जैसे जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर यह कार्रवाई की गई। इस अभियान में प्रशिक्षु एसआई अवधेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.