गोपालगंज, मार्च 17 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय थाना पुलिस ने यूपी की एक भटकी हुई युवती को थावे बाजार से बरामद किया और परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी सुरेश पांडेय की पुत्री दीक्षा पांडेय वाराणसी से गाजीपुर जाने के दौरान रास्ता भटक गई। रास्ता भटकते हुए वह थावे बाजार पहुंची। जहां उसे थावे थाने के एसआई शशि सपना ने बरामद कर थाना लाए। पूछताछ के दौरान दीक्षा पांडेय ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने बताया कि युवती को उसके परिजनों, बहन और गाजीपुर निवासी उसके पति वीरू कुमार गौतम को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.