गोपालगंज, दिसम्बर 2 -- थावे। एक संवाददाता थावे पशु अस्पताल परिसर में मंगलवार को जिला गव्य विकास कार्यालय गोपालगंज के सौजन्य से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एकडेरवा मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार ने दीप जला कर किया। कार्यक्रम में प्रखंड के बड़ी संख्या में पशुपालक और किसान शामिल हुए। शिविर में विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को मवेशी पालन के वैज्ञानिक तरीकों, पशुओं की देखभाल तथा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। शिविर में डेयरी फील्ड पदाधिकारी अमित कुमार, सुदर्शन राय सहित अन्य पशुपालक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...