गोपालगंज, जनवरी 9 -- थावे। स्थानीय प्रखंड की वृंदावन, धतिवना और लछवार पंचायतों में शुक्रवार को 115 किसानों का ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्रेशन किया गया। इस प्रक्रिया के पूरा होने से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भारत सरकार द्वारा मिलने वाली 2000 रुपए की किस्त का लाभ मिल सकेगा। अंचल अधिकारी कुमारी रूपम शर्मा ने बताया कि कैंप में पहुंचे किसानों का संबंधित कर्मचारियों द्वारा ई-केवाईसी सत्यापन और फार्मर रजिस्ट्रेशन किया गया। इस दौरान कृषि समन्वयक राकेश मिश्रा, विजय शंकर यादव, किसान सलाहकार विनोद सिंह, विजेंद्र गिरी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...