गोपालगंज, फरवरी 5 -- थावे, एक संवाददाता। थावे काली मंदिर के पास से एक ई-रिक्शा की चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में उचकागांव थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव निवासी हिमांशु कुमार ने थावे थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी में हिमांशु कुमार ने बताया कि मंगलवार को करीब दो बजे वह थावे काली मंदिर के पास अपना ई-रिक्शा खड़ा कर खाना खाने चला गया था। कुछ देर बाद लौटने पर देखा कि ई-रिक्शा गायब है। इसके बाद उसने थावे थाना क्षेत्र के शिवस्थान गांव निवासी ई-रिक्शा मालिक राजा कुमार यादव को घटना की जानकारी दी और थाने में आवेदन दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर छापेमारी कर चोरी गया ई-रिक्शा बरामद कर लिया। साथ ही...