गोपालगंज, दिसम्बर 14 -- थावे। थावे ओवरब्रिज के पश्चिम में स्थित एक गुमटी दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए के सामान की चोरी कर ली। दुकान मालिक दिव्यांग संदीप कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। शिवस्थान गांव निवासी संदीप कुमार ने बताया कि शनिवार रात को अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर सिगरेट के बंडल, गुटखा, नकदी और अन्य सामान ले गए। रविवार सुबह करीब पांच बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा पाया और सामान गायब देखा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...