जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- जमशेदपुर। थावे टाटानगर एक्सप्रेस से परसुडीह हलुदबनी निवासी विवेक कुमार सिंह की ट्रॉली बैग 9 अक्टूबर को आसनसोल स्टेशन के पास चोरी हो गई। ट्रॉली बैग में मोबाइल सोने की दो अंगूठी और नगद 3000 रुपए भी थे। यात्री ने टाटानगर रेल थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है। जिसे जीआरपी ने कार्रवाई के लिए आसनसोल स्टेशन के रेल थाना में भेज दिया। इधर, स्टेशन से चोरी का एक अन्य मामला भी जीआरपी के संज्ञान में आया है लेकिन अभी छानबीन जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.