रामपुर, दिसम्बर 8 -- जिला महिला अस्पताल में प्रसूताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उनकी थाली से अंडा, फल और दूध गायब है। असल में दूध ने नाम पर सफेद पानी दिया जा रहा है। मजबूरी में प्रसूताओं को बाहर से दूध मंगाना पड़ता है। प्रसूताओं को दिए जाने वाले कंबल से भी जच्चा और बच्चा की सर्दी दूर नहीं हो रही है। महिला अस्पताल में सर्दी के मौसम में प्रसूताओं को पीने के लिए गर्म पानी नहीं मिल रहा है। शासन के निर्देश हैं कि महिला अस्पतालों में जो महिलाएं प्रसव कराने आती हैं उनके स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जाए, लेकिन जिला महिला अस्पताल में मनमाने ढंग से काम किया जा रहा है। यहां प्रसव कराने के बाद प्रसूता को वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाता है। नाश्ते में दूध के नाम पर सफेद पानी दिया जाता है। दूध के साथ कोई पौष्टिक तत्व प्रसूता को नहीं दिया जाता ...