फतेहपुर, जनवरी 9 -- फतेहपुर। राधानगर थाना के लक्ष्मणपुर गांव के पास गुरुवार शाम बवाल हो गया। थार और बोलेरो सवार युवकों ने आगे जा रहे कार सवारों को पीछा कर लक्ष्मणपुर में एक होटल के पास घेरकर रुकवा लिया। गाड़ियों में रखे लाठी, डंडे, तलवार से हमला बोल दिया। बचाव में दूसरी ओर से भी मारपीट की गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। दो सगे भाइयों सहित कई घायल हुए हैं। तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक ही हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने कानपुर के लिये रेफर किया है। पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जिला अस्पताल में भर्ती अंदौली पुलिया राधानगर निवासी घायल प्रांशू तिवारी ने बताया कि वह अपने भाई के साथ था। गाड़ी पंचर थी तो लक्ष्मणपुर में होटल के पास गाड़ी बनवाने के लिये रुके। पीछा कर आते हुए थार सव...