खगडि़या, मार्च 5 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि मोरकाही थाना क्षेत्र के भिरयाही पोखड़ के पास मंगलवार को थार व ई-रिक्सा की ठोकर में एक युवक घायल हो गया। जिसकी पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता गांव निवासी मो अकबाल के पुत्र मो. सकीन के रूप में किया गया। घायल ने बताया कि खेत देख कर ई-रिक्सा से घर लोट रहे थे। वहीं भिरयाही पोखर के पास सामने से आरही तेज रफ्तार थाड़ ने ई-रिक्सा को ठोकर लगने से युवक सड़क पर पलट गया। जिससे वह घायल हो गया। वहीं परिजन को घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.