अयोध्या, जनवरी 27 -- रौजागांव संवाददाता। कोतवाली रुदौली पुलिस ने मलकानिया धाम मंदिर के पास कदिरापुर मार्ग से सुबह भोर में समय लगभग सात बजे के निकट चार पहिया वाहन थार रॉक्स के चारों पहिये चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के पास से चोरी के पहिये बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार कोतवाली रुदौली पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक रुदौली संजय मौर्य, नयागंज चौकी प्रभारी शिवेंद्र पाल, कांस्टेबल सलमान अली व धर्मेश कुमार के साथ कादिरपुर रोड पर मलकानिया धाम मंदिर के पास नहर पुलिया से दो शातिर चोर अयान पुत्र मुस्तकीम निवासी मोहल्ला सालार कस्बा रुदौली व हमजा उर्फ साहिल उर्फ डगली पुत्र नफीस निवासी मोहल्ला मखदूम जादा कोतवाली रुदौली को गिरफ्तार करने में बड़ी सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.