लखनऊ, दिसम्बर 14 -- 1090 चौराहे से लोहिया पथ और गोल्फ क्लब चौराहे तक स्टंट करते हुए थार दौड़ाई। चालक थार की छत पर खड़ा हुआ। कई तरह के स्टंट किए। गौतमपल्ली पुलिस ने थार चालक को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी हजरतगंज विकास कुमार जायसवाल के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी दिलीप रावत निवासी रहीमाबाद जिंदोरघड़ी नत्थूखेडा का है। वह थार की छत पर खड़े होकर स्टंट करते चला रहा था। कट मारते हुए तेज रफ्तार गाड़ी भी भगाई थी। कई लोगों की जान जोखिम में डाल दी थी। बडा हादसा हो सकता था। कंट्रोल रूम की सूचना पर इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश कुमार सिंह और उनकी टीम ने थार चालक को 1090 चौराहे से पकड़ लिया। आरोपी की कार सीज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े जाने पर पुलिस से की अभद्रता पकड़े जाने पर थार चालक दिलीप ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने लगा। वह गिरफ्तारी को गलत बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.