मुरादाबाद, दिसम्बर 14 -- यूपी के मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के मोहल्ला घोसीपुरा में रविवार शाम पांच वर्षीय बच्ची को थार ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। थार पर आजाद समाज (आसपा) नगराध्यक्ष लिखा था। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों ने थार चालक और उसके साथी को पकड़कर उनकी धुनाई की और थार पर पथराव किया, जिससे वाहन के शीशे टूट गए। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेजा और भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया। मोहल्ला घोसीपुरा सैनी धर्मशाला के पास रहने वाले विवेक सैनी की बेटी 5 साल की बेटी मिष्ठी रविवार शाम करीब पांच बजे घर से दुकान पर खाने-पीने की चीज लेने जा रही थी। इसी दौरान पट्टीवाला की ओर जा रही थार गाड़ी ने उसे कुचल दिया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका सिर...