विकासनगर, अक्टूबर 10 -- कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति की थार कार चोरी हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि अनिल पुत्र दर्शन सिंह निवासी कोतवाली हनुमत धाम रोड ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी कार कोतवाली के पीछे बाईपास रोड पर खड़ी थी। जिसे किसी ने चोरी कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.