लखनऊ, अप्रैल 8 -- थार जीप को दो पहियों पर घुमाते हुए स्टंट करने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो गोमतीनगर इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में थार को दो पहियों पर घुमाकर चालक अपने साथ दूसरों का जीवन भी खतरे में डाल रहे हैं। पुलिस स्टंट करने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में सीसी कैमरे खंगाल रही है। काले रंग की थार को चालक गोल-गोल दो पहियों पर घुमा रहा है। वीडियो एक इंस्टाग्राम आईडी से भी पोस्ट किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि वीडियो कब का है और स्थान क्या है? इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...