वाराणसी, मई 25 -- शिवपुर, संवाद। रिंग रोड फेज-1 पर हरिहरपुर (शिवपुर) गांव में शंकरा आई हॉस्पिटल के सामने रविवार सुबह करीब सात बजे तेज रफ्तार थार (जीप) ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। ट्राली में बैठी ट्रैक्टर चालक की पत्नी सिर के बल नीचे आ गिरी और उसकी मौत हो गई। थार सवार भी जख्मी हो गए। बड़ागांव थाना क्षेत्र के रमईपट्टी निवासी सुभाष गांव के ही लालजी का ट्रैक्टर ट्राली लेकर जलावनी लकड़ी लाने हरिहरपुर गए थे। उनके साथ 40 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी, दो बच्चे भी थे। लौटते समय दोनों बच्चे और मुन्नी ट्राली में बैठी थीं। हरिहरपुर गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। मुन्नी ट्राली से छिटककर सिर के बल सड़क पर आ गिरी। जबकि थार चालक और एक अन्य जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची शिवपुर पुलिस ने मुन्नी समेत तीनों घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.