जौनपुर, दिसम्बर 15 -- खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। खुटहन वाया पट्टी नरेन्द्रपुर मार्ग पर रसूलपुर गांव में रविवार की देर रात चार पहिया वाहन थार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। जिसे पुलिस थाने ले गई। पिलकिछा गांव के कोकना मजरा निवासी 20 वर्षीय कमलेश गौतम पुत्र स्व. विनोद शाम को उसरौली गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर तिलक समारोह में शामिल होने गया था। रात लगभग 10 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। रसूलपुर इंटर कालेज के पास घुमावदार सड़क पर सामने से आ रहे थार वाहन से उसकी भिड़ंत हो गई। हेलमेट न पहने होने से कमलेश के सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले गई। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां ले जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.