रुद्रपुर, मई 6 -- गूलरभोज। बौर जलाशय में थार कार से स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ हजार का चालान काटने के साथ ही कार सीज कर दी। मंगलवार शाम को एक युवक कार से दोस्तों के साथ सैर-सपाटा करने बौर जलाशय आया था। मौज मस्ती में युवक झाले के सामने जलाशय के डाउनस्ट्रीम स्लोप में कार से स्टंट करने लगा। चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार ने कार को कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम नकुल सैनी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम मस्तर थाना मनाढेर जिला मुरादाबाद बताया। कार का अभी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ हजार रूपये का चालान के साथ ही कार चीज कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.