लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- मंगलवार को 39 वीं वाहिनी एसएसबी ने सीमा चौकी सुंडा के अंतर्गत पड़ने वाले गांव नझोटा में 15 दिवसीय सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। 15 दिवसीय सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। एसएसबी ने वाइब्रेंट गांवों की युवतियों को सिलाई के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान युवतियों को कुर्ती, पटियाला सलवार, सादा सलवार, प्लाजो सलवार, प्लाजो पेंट, धोती सलवार, अफगानी सलवार, लेडीज शर्ट, लेडीज पेंट, सादा ब्लाउज, सब्बेशाची ब्लाउज, बेल्ट ब्लाउज आदि की सिलाई की विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षु युवतियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें विशेष रूप से थारू सांस्कृतिक कार्यक्रम चर्चा का प...