बलरामपुर, मई 18 -- जरवा, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा से सटे थारू जनजाति बहुल बेतहानिया मोहकमपुर गांव में शनिवार को एक दिवसीय अखंड रामायण पाठ व रामाधुन कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। यह मांगलिक कार्यक्रम गांव के वरिष्ठ थारू नेता अंग्नू प्रधान के संरक्षण में बेतहानिया स्थित शिव मंदिर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। गांव के मुख्य द्वार को कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बनाया गया। जिसे स्थानीय निवासियों ने परंपरागत शैली में स्वनिर्मित किया है। अखंड रामायण पाठ शनिवार अपराह्न 12 बजे प्रारंभ हुआ, जिसका समापन रविवार को लगभग दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इस आयोजन में समर्पित चार टोली बनाई गई है, जिनमें लगभग 20-20 लोगों का समावेश है। सभी टोली अपने-अपने निर्धारित समय पर पाठ की जिम्मेदारी निभा रही है। कार्यक्रम स्थल पर मंगल, शी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.