लखनऊ, जनवरी 31 -- नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन (एनएमओ) अवध, गोरक्ष प्रांत और श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास की ओर से गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 की शुरुआत होगी। तीन दिवसीय इस स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत भारत नेपाल सीमा के सुदूर थारू बाहुल्य एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंचकर डॉक्टरों की टीम लोगों को इलाज और जांच की सुविधा देगी। यात्रा का शुभारंभ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री असीम अरुण, संघ के प्रचारक आदि पांच फरवरी को लोहिया संस्थान से करेंगे। जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में प्रेसवार्ता में श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. एमएलबी भट्ट, एनएमओ अवध प्रांत अध्यक्ष डॉ. संदीप तिवारी, केजीएमयू के डॉ. विजय कुमार, मीडिया प्रभारी डॉ. कपिल देव शर्मा रहे। डॉ. संदीप तिवारी और डॉ. भट्ट ने बताया कि यात्रा की रवानगी के बाद टीमें...