लखीमपुरखीरी, फरवरी 13 -- 39 वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी सोनहा के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वाइब्रेंट गांव सूरमा में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित चिकित्सा शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चन्दन चौकी के डॉ. अंकित पांडेय ने ग्रामीण नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की। मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। चिकित्सा शिविर के दौरान 47 पुरुष, 74 महिलाएं एवं 07 बच्चे कुल 128 ग्रामीण नागरिकों का उपचार किया गया। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ मौसमी बीमारियों की पहचान कर आवश्यक परामर्श व दवाईयां दी गई। इस अवसर पर ग्रामीण नागरिकों ने आयोजित इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की एवं स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...