पीलीभीत, फरवरी 6 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत के एमबीबीएस बैच-2024 के छात्र-छात्राएं गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत जनसेवा के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान चिकित्सा दल 6 और 7 फरवरी को नेपाल बॉर्डर से सटे थारू जनजाति बहुल गांवों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगा। इस चिकित्सा दल का नेतृत्व डॉ. अर्चना सिंह कर रही हैं। टीम में डॉ. प्रियंका यादव, डॉ. प्राची चौहान, डॉ. शोभित सिंह, डॉ. पीयूष पचौरी, डॉ. कुलवंत सिंह सहित एमबीबीएस छात्र-छात्राएं शामिल हैं। कार्यक्रम नेशनल मेडिकॉज़ ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. संगीता अनेजा एवं उप-प्रधानाचार्य डॉ. अरुण सिंह ने सेवा यात्रा दल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अभियान दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में ...