कुशीनगर, फरवरी 5 -- पडरौना, निज संवाददाता। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की कुशीनगर जिला इकाई से जुड़े लोगों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद एडीएम न्यायिक प्रेम प्रकाश राय को ज्ञापन सौंपा। इनका नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष गोरख प्रसाद गोंड एवं जिला महासचिव मनोज कुमार गोंड कर रहे थे। इन लोगों ने बीते 22 जनवरी को जनपद मुख्यालय पर आए थारू जनजाति के लोगों पर गोंड बिरादरी के लोगों के संबंध में असंवैधानिक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष गोरख प्रसाद गोंड ने बताया कि बीते 22 जनवरी को मूल आदिवासी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी (थारू) द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था। आरोप है कि उनकी तरफ से झूठा आरोप लगाया गया था कि कुशीनगर...