मुरादाबाद, फरवरी 22 -- मुरादाबाद। थापा ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने विवि स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शहीद मंगल पांडे गवर्नमेंट गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेजिएट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। पलक शर्मा ने 46 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक, जबकि हाकेमीन हसीब ने 53 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इसी क्रम में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रियांशु रस्तोगी का चयन 16 से 20 मार्च तक डीएवी कॉलेज जालंधर में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए किया गया है। एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक केशव थापा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि यह उपलब्धि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कठिन मेहनत का परिणाम है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.