नैनीताल, जनवरी 5 -- बेतालघाट। थापली खेल मैदान में सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने रिबन काटकर किया। उद्घाटन मैच नैनीताल और खैरना टीम के बीच खेला गया। मैच रोमांचक रहा और निर्धारित ओवरों में दोनों टीमों के रन बराबर होने पर मुकाबला टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर में नैनीताल ने 3 रन बनाकर खैरना को हराकर जीत दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...