अल्मोड़ा, फरवरी 18 -- अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा के थापला में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जनता मिलन कार्यक्रम किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। समस्याओं का समय रहते निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि आम लोगों की परेशानियों का निराकरण गंभीरता से किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने बीना गांव में भी जनता दरबार लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...