मेरठ, दिसम्बर 15 -- सदर स्थित माता सीता गुरुद्वारे में रविवार को सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के 350वें गुरु गद्दी पर्व और नवम् गुरु श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विशेष गुरुमत समागम आयोजित किया। गुरुद्वारे के प्रमुख सरदार अमरजीत सिंह ने गुरुवाणी पाठ उच्चारण किया। गुरु हरिराय साहिब कीर्तनी जत्थे, स्त्री सत्संग कीर्तनी जत्थे और कीर्तनी जत्था सुखविन्द्र सिंह ने शब्दों का गायन कर संगत को निहाल किया। सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने कहा गुरु तेग बहादुर ने शहादत देने से पहले गुरु गोबिंद सिंह जो उस समय मात्र 9 वर्ष की आयु के थे को गुरुगदी पर सुशोभित कर दिया था। सुरिंद्र सिंह, रविन्द्र कौर, अगम सिंह, करमनदीप सिंह आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...