चित्रकूट, जनवरी 11 -- मऊ/राजापुर, संवाददाता। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को एसपी अरुण सिंह ने मऊ व बरगढ़ थाने में फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने दोनो थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर में आख्या देखी। निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाए, उससे समस्याग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर होना चाहिए। थाना पुलिस व राजस्व विभाग की टीम समन्वय स्थापित कर संयुक्त रुप से मौके पर जाकर भूमि संबंधी मामलों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित कराए। इसके बाद एसपी ने बरगढ़ थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। थाना परिसर, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना व हवालात का जायजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.