सहरसा, मई 26 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी रूप देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, सहरसा के निर्देशानुसार जिले के सभी पुलिस थानों में दैनिक रोल कॉल-सह-समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही हैं। यह बैठकें सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों की अनिवार्य उपस्थिति में आयोजित की जाती हैं। इस पहल के तहत हर दिन पुलिस कर्मियों के कार्यों की गहन समीक्षा की जाती है और प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इनमें लंबित कांडों की समीक्षा, गिरफ्तारी तथा वारंट/इश्तेहार/कुर्की के निष्पादन की स्थिति, नियमित पेट्रोलिंग की प्रगति, नवीनतम कानूनों व प्रावधानों की जानकारी और उनका अद्यतन तथा डिजिटल माध्यम से किए जा रहे अनुसंधान कार्यों की गुणवत्ता की जांच शामिल है। पुलिस अधीक्षक का मानना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.