प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्कर्मा ने बुधवार को सर्किट हाउस में 32 प्रकरणों को सुना। पड़ोसी, बच्चों से पीड़ित महिलाओं ने जब आपबीती सुनाई और कहा कि पुलिस सुनवाई नहीं करती तो सदस्य ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम जरूर करे। विभागों में समन्वय नहीं है तो उसे बैठाएं। आयोग इन्हीं मामलों की निगरानी कर रहा है। सदस्य ने सुनवाई के दौरान एक दिव्यांग युवक को व्हीलचेयर दिव्यांग कल्याण विभाग से दिलाई। साथ ही दिव्यांग पेंशन योजना से लाभांवित किए जाने को कहा। एक निराश्रित महिला अपनी शिकायत के साथ जनसुनवाई उपस्थिति हुई थी, जिसके पति की मृत्यु हो चुकी थी और उसके छोटे छोटे बच्चे थे उन बच्चों को स्पांसरशिप योजना से लाभ दिए जाने व महिला को निराश्रित महिला पेंशन योजना से लाभांवित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.