उरई, फरवरी 6 -- कोंच। कोंच में स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशियल लर्निंग कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के स्वयंसेवकों को पुलिस मॉड्यूल की जानकारी दी जा रही है। कोंच कोतवाली परिसर में प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने थाना संचालन, ड्यूटी प्रणाली, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और आपात स्थितियों में पुलिस की भूमिका को करीब से समझा। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि समय के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली में बदलाव आया है। कहा कि पहले लोगों में पुलिस को लेकर भय की भावना अधिक थी, लेकिन अब पुलिस जनसहभागिता और जागरूकता पर जोर दे रही है ताकि समाज और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। प्रशिक्षण में महाविद्यालय के छात्र हार्दिक पटेल, प्रशांत पाटकार, हनी अग्रवाल...