पूर्णिया, मई 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के थानों में आगंतुक पंजी को अप टू डेट रखने के प्रति पुलिस गंभीर नहीं है। इस दिशा में एसपी से लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। बावजूद इन निर्देशों को हल्के में लिया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के हाल के निर्देश के बाद हर थाने में विजिटर रजिस्टर खोल तो दिए गए। परन्तु थाना आने वाले हर आगंतुक का ब्यौरा दर्ज करने में सुस्ती बनी हुई है या यूं कह लें कि दिखावे के लिए गाहे- बगाहे विजिटर रजिस्टर पर आगंतुकों के ब्यौरे दर्ज कर इस पर उनके हस्ताक्षर लिए जाते हैं। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक बनमनखी के एक युवक ने बताया कि लगभग बीस दिन पहले वह कुछ लोगों के साथ थाना गया था। पुलिस कर्मियों ने उनकी बात सुनी, इस तरह के किसी भी रजिस्टर पर ना तो उनका ब्यौरा दर्ज किया गया एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.