कौशाम्बी, फरवरी 8 -- एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर रविवार को जनपद के सभी थानों, पुलिस चौकियों और पुलिस कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने स्वच्छता की सेवा का संदेश दिया। अभियान के दौरान थाना परिसर, कार्यालय भवन, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात तथा आवासीय क्षेत्रों की गहन सफाई की गई। कूड़ा-करकट का समुचित निस्तारण कर स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्यस्थल सुनिश्चित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस कार्यालयों में स्वच्छ, अनुशासित और सकारात्मक वातावरण बनाए रखना तथा स्वच्छता ही सेवा के संदेश को आत्मसात करना रहा। पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यस्थल पर प्रतिदिन स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। आम जनमानस को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। एसपी ने कहा कि स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.