मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। थानों के साथ शिक्षा कार्यालय में भी सहायक उर्दू अनुवादक नियुक्त होंगे। मुजफ्फरपुर समेत सूबे में 3306 पदों पर नियुक्ति होगी। जिले के थानों में 10 पदों पर उर्दू सहायक अनुवादक नियुक्त किए जाएंगे। पूर्णिया समेत चार जिले में थानों में 18-18 पदों पर नियुक्ति होगी। उर्दू निदेशालय ने इसे लेकर रिक्ति की सूची जारी की है। अपर मुख्य सचिव ने भी इसे लेकर निर्देश दिया है। विभिन्न विभागों के कार्यालयों में सृजित होने वाले इन पदों पर वार्षिक व्यय दो अरब 13 करोड़ 47 लाख रुपये हैं। प्रखंड कार्यालयों में 1068 और अंचल कार्यालय में 537 पदों को मिली स्वीकृति विभागवार किस कार्यालय में कितने पद दिए गए हैं, इसकी सूची जारी की गई है। इसमें सबसे अधिक 534 प्रखंड कार्यालयों में 1068 सहायक उर्दू अनुवादक नियुक्त होंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.