कौशाम्बी, फरवरी 15 -- एसपी राजेश कुमार के आदेश पर इस रविवार को भी जिले भर की पुलिस ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने श्रमदान करते हुए थाना-चौकी परिसर, कार्यालय भवन, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात एवं आवासीय परिसरों की गहन साफ-सफाई की। कूड़ा-करकट का समुचित निस्तारण कर परिसरों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया। एसपी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पुलिस विभाग में स्वच्छ, अनुशासित एवं सकारात्मक कार्य वातावरण स्थापित करना तथा स्वच्छता ही सेवा के संदेश को आत्मसात करना है। पुलिस कर्मियों ने अपने कार्यस्थल एवं आसपास नियमित स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया। साथ ही आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...