सीतामढ़ी, फरवरी 6 -- शिवहर। एसपी शुभांक मिश्रा द्वारा गुरुवार को जिले के हिरम्मा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों की समस्याओं को सुनकर निष्पादित किया गया। जनता दरवार में एसपी ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में पांच फरियादियों ने लिखित रूप से आवेदन देकर अपना शिकायत दर्ज कराया। जिसमें से उन्होंने चार लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान कर दिया। इसके अलावा 15 लोगों ने मौखिक रूप से अपनी-अपनी समस्याओं को बताया। जिसमें से अधिकांश लोगों की समस्याओं का तत्काल निपटारा किया गया। एसपी ने कहा कि पुलिस आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है। आम लोगों से रूबरू होकर और सीधा संवाद स्थापित कर उनके समस्याओं को जानने और उसके समाधान के लिए थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.