एटा, नवम्बर 12 -- थाने से शिकायत करके लौट रही वृद्धा को स्कार्पियों ने रौंद दिया। टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना जैथरा के गांव सुल्तानपुर निवासी रामबेटी (65) पत्नी सुखलाल सिंह अपने घरवालों से परेशान होकर बुधवार शाम को शिकायत करने थाने गई थी। थाने में पुलिस से शिकायत करने के बाद वापस गांव लौट रही थी। बताया जा रहा है कि कसबा जैथरा में ही स्कार्पियों ने वृद्धा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। जैथरा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.